<p>The post PM-WANI Yojana: Regestration फ्री वाई-फाई PM वाणी योजना लाभ व पंजीकरण प्रक्रिया first appeared on Anju Jadon News & Blogs.</p>
]]>डिजिटल इंडिया रिवॉल्यूशन के बाद अब सरकार द्वारा वाईफाई रिवॉल्यूशन भी किया जा रहा है। आज के दौर में इंटरनेट एक बहुत ही महत्वपूर्ण जरूरत बन गया है। इसलिए सरकार देश के नागरिकों को वाईफाई की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा पीएम वाणी योजना का आरंभ किया गया है। इस लेख के माध्यम से हम आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि पीएम वानी योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप PM-WANI Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं|
PM WANI Yojana 2022: Free Wifi Registration, PM WANI Free Wifi Scheme Apply Online फ्री वाई-फाई वाणी योजना | पीएम फ्री वाई फाई लगवाने के लिए इस लेख में दी गयी जानकारी को पढ़े या उपर दिये विडियो को देखे। डिजिटल इंडिया के बाद केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर 2020 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के नागरिकों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है जिसके माध्यम से नागरिक फ्री में वाई-फाई के द्वारा इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस योजना को पीएम वाणी योजना के नाम से जाना जाता है। आज हम PM WANI Yojana के उद्देश्य , विशेषताएं और आवेदन या पंजीकरण की जानकारी विस्तार से बतायेंगे।
प्रधानमंत्री वाईफाई एक्सेस नेटवर्क इनीशिएटिव (पीएम वाणी योजना) का आरंभ हमारे देश के मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया है। इस योजना के माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा मुफ्त होगी। PM-WANI Yojana के माध्यम से देश में बड़े पैमाने पर वाईफाई क्रांति होगी। इस योजना के माध्यम से व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। पीएम वाणी योजना के माध्यम से रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी।
आओ जाने अब पीएम वाणी योजना के बारें में:- केंद्र सरकार ने डिजिटल तकनीक के साथ वाई-फाई तकनीक का भी विकास करने की सोच रही है। आज के युग में इंटरनेट का चलन बहुत जोरो पे है जिसके बिना कोई भी व्यक्ति आज रह नहीं सकता। इसलिए सरकार देश के नागरिकों को वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही हैं। इस योजना के माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा मुहैया करवाई जायेंगी। इस योजना के माध्यम से वाई-फाई में एक बहुत बड़ी क्रान्ति आयेंगी जिससे लोगों में व्यवसाय को बढ़ावा मिलेंगा और साथ ही रोजगारों के अवसर में बढ़ोत्तरी होगी।
भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को WiFi सुविधाएं प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हैं भारतीय रेलवे द्वारा कई Railway station पर मुफ्त WiFi की सुविधा उपलब्ध की है। इन Railway station को WiFi से जोड़ने का काम पीएम वाणी योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस काम में RailTel से मदद प्राप्त की जा रही है। जल्द देश के सभी Railway station पर पीएम वाणी योजना के अंतर्गत WiFi सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अभी केवल देश के 22 राज्यों के 100 railway station पर इस योजना के अंतर्गत WiFi सुविधा प्रदान की जा रही है। इन railway station में से 71 स्टेशन A 1 एवं 29 स्टेशन A कैटेगरी के है।
मुफ्त WiFi सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने मोबाइल में Wi DOT download करना होगा। इस App के जरिए आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐप को खोलने के पश्चात आपको railwire service set identifier को select करना होगा। जिसके पश्चात आपका मोबाइल Wifi से कनेक्ट हो जाएगा। देश के 2000 रेलवे स्टेशनों पर जल्द वाईफाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगा। 10 जून 2022 तक देश के 1000 रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी एवं 20 जून 2022 तक 2000 रेलवे स्टेशन पर इस योजना के अंतर्गत मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
पीएम वाणी योजना का मुख्य उद्देश्य सभी सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से अब पूरे देश का प्रत्येक नागरिक इंटरनेट से कनेक्ट हो सकता है। जिससे कि उन्हें बहुत सारी सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस योजना के माध्यम से व्यापार करने में भी आसानी होगी। जिससे कि लोगों की आय में वृद्धि होगी और जीवन शैली में सुधार आएगा। PM-WANI Yojana सरकार द्वारा इंटरनेट की जरूरत को देखते हुए आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से देश का हर नागरिक इंटरनेट सुविधा का लाभ उठा सकेगा। इस योजना का एक उद्देश्य डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना भी है।
दिसंबर 2020 में PM-WANI Yojana को सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। इस योजना के माध्यम से कनेक्टिविटी के विकल्पों में तथा डिजिटल पहुंच में सुधार किया जाएगा। सुधार के लिए बड़े पैमाने पर वाईफाई हॉटस्पॉट की तैनाती की जाएगी। यह वाई-फाई नेटवर्क संपूर्ण देश में प्रदान किए जाएंगे। इन्हें स्थापित करने के लिए कोई लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं है अथवा कोई पंजीकरण करवाने की या आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। राजधानी दिल्ली में PM-WANI Yojana के अंतर्गत तीन एमसीडी द्वारा दिल्ली के 20 स्थानों पर ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए क्षेत्र के पार्षद द्वारा प्रत्येक वार्ड से 20 लोगों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी एमसीडी के अधिकारी द्वारा प्रदान की गई है। इन 20 लोगों में छोटे दुकानदार होंगे जोकि वाई फाई रूटर खरीदकर उसे स्थापित करेंगे।
योजना का नाम | पीएम वाणी योजना |
किस ने लांच की | भारत सरकार |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
उद्देश्य | सार्वजनिक स्थानों पर वाई फाई सुविधा प्रदान करना |
साल | 2022 |
पीएम वाणी योजना को देशभर में इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के तीन उत्तरी, दक्षिण एवं पूर्वी नगर निगम में सस्ते दर पर इंटरनेट प्रदान करने के लिए वाई फाई सुविधा के लिए चिन्हित जगह को हॉटस्पॉट लगाया जा रहा है। इन हॉटसॉप्ट के माध्यम से आम नागरिकों तक सस्ते दर पर इंटरनेट की पहुंच बनाई जा सकेगी। इंटरनेट कनेक्शन मुहैया होने के पश्चात दिल्ली के छात्र भी ऑनलाइन क्लास ले सकेंगे। तीनों निगमों में कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम इस योजना के अंतर्गत कार्य क में पहले स्थान पर है।
PM-WANI Yojana के अंतर्गत एक डिवाइस स्थापित करने में दिल्ली नगर निगम द्वारा ₹4720 का खर्च किया जाएगा। इस खर्च में ₹1000 लाभार्थी के लिए प्रोत्साहन राशि भी शामिल है। यह प्रोत्साहन राशि उन्हें केवल तभी प्रदान की जाएगी जब वह इस योजना का प्रचार प्रसार करेंगे। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के 272 वार्डों में लगभग 5000 राउटर लगवाए जाएंगे। जिसमें लगभग ₹3000 प्रति राउटर का खर्च आएगा। PM-WANI Yojana के माध्यम से निम्न आय वर्ग वाले परिवार के बच्चों को इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त होगा। जिससे कि उनको पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। इसी के साथ सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचे इसके भी प्रबंध किए जाएंगे। जिसके लिए डिजिटल चैनल बनाए जाएंगे। साउथ एमसीडी में लगभग 104 वर्ड है। जिसमें कुल 2080 लाभार्थी हैं। साउथ एमसीडी में इस योजना के अंतर्गत लगभग 98 लाख रुपए का का खर्च आएगा।
पीएम वाणी योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए पूरे भारत में सार्वजनिक डाटा केंद्र खोले जाएंगे। जिसके लिए कोई भी लाइसेंस शुल्क या फिर पंजीकरण नहीं होगा। फ्री वाई-फाई वाणी योजना एक ऐतिहासिक योजना साबित होगी। इस योजना को 9 दिसंबर 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई है। इस योजना के माध्यम से छोटे दुकानदारों को भी वाईफाई सेवा प्राप्त होगी। जिससे कि उनकी आय में वृद्धि होगी। इस योजना के माध्यम से निरंतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी।
पीएम वाणी योजना के अंतर्गत सार्वजनिक डाटा कार्यालय खोलने के लिए कोई लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है लेकिन पीडीओए और प्रदाताओं को दूरसंचार विभाग के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकरण प्रक्रिया आवेदन के 7 दिन के अंदर पूर्ण हो जानी चाहिए। आज की बैठक में कैबिनेट ने मुख्य भूमि और लक्ष्य दीप समूह के बीच सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी के प्रावधान को भी मंजूरी दे दी है।
इस योजना के अंतर्गत इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने के लिए सार्वजनिक डाटा कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। सार्वजनिक वाईफाई नेटवर्क को सार्वजनिक डाटा कार्यालय द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह सार्वजनिक डाटा कार्यालय पूरे देश में स्थापित किए जाएंगे। पीएम वाणी योजना के अंतर्गत तृतीय पक्ष डाउनलोड किए जाने वाला ऐप विकसित करेगा जिसे उपयोगकर्ता डाउनलोड कर सकते है और स्वयं को पंजीकृत कर सकता है इसके बाद वह नजदीकी वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट कर सकता है।
यदि आप PM-WANI Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। अभी सरकार द्वारा केवल इस योजना की घोषणा की गई है। जल्द पीएम फ्री वाई-फाई वाणी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जाएगी। जैसे ही सरकार द्वारा पीएम वाणी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया सक्रिय की जाएगी। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएं। कृपया आप हमारे इस लेख से जुड़े रहे।
प्रश्न 1- पीएम वाणी योजना क्या है?
उत्तर – पीएम वाणी योजना एक वाई-फाई स्कीम है जो कि सरकार इस योजना के द्वारा ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई लगाने की अनुमति देगी। इसको इस्तेमाल करने के लिए लोगों को हॉटस्पॉट की सहायता लेनी पड़ेगी।
प्रश्न 2- क्या इस योजना का पंजीकरण करवाना जरूरी है और इसके लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर – नहीं इस योजना का पंजीकरण करवाना जरूरी नहीं है और नहीं कोई आवेदन शुल्क देना जरूरी है।
प्रश्न 3- देश के नागरिकों को यह सुविधा किस प्रकार मिलेंगी?
उत्तर – इस योजना की सुविधा लोगों में कम्पनियों के द्वारा मिलेंगी जो कि कम्पनी अपनी एक एप बनायेंगी जिसके माध्यम से पीडीओ ऑफिस तक इंटरनेट की सुविधा पहुंचाई जायेंगी।
प्रश्न 4- PM WANI Free Wifi Scheme को शुरू करने का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर – इस योजना को शुरू करने का मुख्य कारण यह है कि देश के ऐसे बहुत से क्षेत्र जहां इंटरनेट की सुविधा ना के बराबर है उन क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा को प्रदान करना है।
इस प्रकार आज हमने पीएम फ्री वाई-फाई वाणी योजना के बारे में जानकारी दी। आशा करते है आपको यह लेख पंसद आयेंगा। अगर पंसद आयें तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बतायें।
<p>The post PM-WANI Yojana: Regestration फ्री वाई-फाई PM वाणी योजना लाभ व पंजीकरण प्रक्रिया first appeared on Anju Jadon News & Blogs.</p>
]]>