<p>The post Giloy ke Fayde, गिलोय का रस पीनें के फायदे first appeared on Anju Jadon News & Blogs.</p>
]]>गिलोय को आयुर्वेद में मौजूद सभी महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियों में से एक माना जाता है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज में किया जाता है। गिलोय को ‘अमृत’ के समान माना जाता है। इसलिये इसे अमृता भी कहते हैं कि पुराने समय कहा जाता था कि गिलोय देवताओं को युवा और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता था। गिलोय के अधिकतर औषधीय गुण उसके तने में होते हैं, लेकिन उसकी पत्तियां, फल और जड़ भी बहुत उपयोगी होते हैं।
गिलोय को पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला के साथ इसके पाउडर का नियमित रूप से सेवन करें, इससे पाचन बेहतर होता है। गिलोय का रस आप छाछ के साथ भी ले सकते हैं। इससे अपच में राहत मिलती है। गिलोय के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से पेट से संबंधित सभी रोग ठीक हो जाते है। इसके साथ ही आप गिलोय और शतावरी को साथ पीस कर एक गिलास पानी में मिलाकर पकाएं। जब उबाल कर ये आधा हो जाए तो सुबह-शाम इसका सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी।
गिलोय को डायबिटीज में काफी प्रभावी माना जाता है। यह एक हाइपोग्लिसीमिक एजेंट के रूप में कार्य करता है। मधुमेह रोगियों को अपने रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के उच्च स्तर को कम करने के लिए गिलोय को जूस जरूर पीना चाहिए।
गिलोय के उपयोग से गठिया में राहत मिलती है। अगर आप गठिया से पीड़ित हैं तो आपको गिलोय को सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें सूजन कम करने के साथ-साथ गठिया विरोधी गुण भी पाए जाते हैं, जो गठिया के दर्द और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार होते हैं।
गिलोय को आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। गिलोय के रस को आंवले के साथ मिलाकर पीने से आंखो के लिए लाभ पहुंचता है। इसके सेवन से आंखो से संबंधित रोग तो दूर होते ही है साथ ही रोशनी भी बढ़ती है। गिलोय के रस में त्रिफला को मिलाकर काढ़ा बना लें इस काढ़े में पीपल के चूर्ण और शहद मिलाकर सुबह-शाम इसका सेवन करें। आप नियमित रूप से गिलोय का जूस पीजिए, जरूर फायदा मिलेगा। कुछ लोग गिलोय को पानी में उबालकर, उसे ठंडा करके आंखों की पलकों पर भी लगाते हैं।
अगर आपके पैरो में बहुत जलन होती है इस जलन से छुटकारा पाने के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए गिलोय के रस को नीम के पत्ते और आंवला के साथ मिलाकर इसका काढ़ा बना लें। इसका सेवन रोज कम से कम दो या तीन बार करें। ऐसा करने से आपके हाथ पैरों और शरीर की जलन दूर हो जाएगी।
अगर आपके कानों में दर्द हो रहा हो तो गिलोय के पत्तों का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए इसके पत्ती के रस को गुनगुना करके कान पर डालें। इससे आपको राहत मिलेगी।
गिलोय में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। नियमित रूप से गिलोय के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे न सिर्फ आप कोरोना वायरस बल्कि अन्य कई बीमारियों को भी मात दे सकते हैं।
गिलोय का तेल दूध में मिलाकर हल्का गर्म करें और किसे फटी त्वचा पर लगाएं इससे त्वचा कोमल हो जाएगी।
<p>The post Giloy ke Fayde, गिलोय का रस पीनें के फायदे first appeared on Anju Jadon News & Blogs.</p>
]]>