dussehra

दशहरे के दिन करें ये उपाय, सभी समस्याएं होंगी दूर

आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है, इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर और भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था, इस वजह से इस दिन को विजयादशमी कहा जाता है। विजयदशमी का पर्व शरद् ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। स्कंद पुराण में बताया गया है इस दिन पुण्यसलिला नदियों में स्नान करने से व्यक्ति दस पापों से मुक्त हो जाता है। शास्त्रों में इस दिन का विशेष महत्व बताया है। साथ ही इस दिन सुख-शांति और समृद्धि के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों के करने से न केवल जीवन में सुख-शांति आती है बल्कि सभी संकटों से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में

इसे जरूर पढे नीले फूल के चमत्‍कारी टोटके

इस एक उपाय से नौकरी में होती है उन्नति

दशहरा के दिन मां दुर्गा की पूजा करते हुए ‘ओम विजयायै नम:’ मंत्र का जप करते हुए 10 फल चढ़ाएं और फिर उनको प्रसाद में बांट दें। इस पूजा को आप दोपहर के समय करें। माना जाता है कि रावण को परास्त करने के लिए भगवान राम ने भी दोपहर के समय ही पूजा की थी। इसके बाद एक झाड़ू लें और शाम के समय में उसको मंदिर में दान कर दें। इस उपाय के करने से धन संबंधित समस्या खत्म होती है और नौकरी व व्यापार में उन्नति होती है।

आर्थिक लाभ के लिये जबरजस्‍त उपाय

दशहरे के दिन रावण दहन से पहले मां दुर्गा की सहायक योगिनीं जया और विजया की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए और मां दुर्गा की पूजा में शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है और कार्यों में आ रही बाधा भी दूर होती है। साथ ही दशहरे के दिन पूजा घर में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से नकारात्मक शक्तियां भी खत्म हो जाती हैं।

हर संकट से मिलती है मुक्ति के लिये करे ये टोटका

दशहरे के दिन रावण दहन के बाद उसकी राख को सरसों के तेल में मिलाकर घर में हर जगह छिड़क देना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। हर संकट से मुक्ति के लिए सुबह के समय हनुमानजी का गुड़-चने का भोग लगाएं और शाम के समय लड्डूओं का भोग लगाएं और फिर हनुमानजी से अपनी रक्षा की प्रार्थना करें।

व्यापार उन्नति के लिए करें यह छोटा सा टोटका

कारोबार में उन्नति के लिए दशहरे के दिन एक नारियल लें और उसको सवा मीटर पीले कपड़े में लपेट लें। फिर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पान और मिष्ठान के साथ राम मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से व्यापार में उन्नति होती है। वहीं दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी को देखने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं। नीलकंठ को देखकर भगवान शिव से मनोकामना मांगे।

एक अचूक उपाय से धन की समस्या करे दूर

दशहरे के दिन से लगातार 51 दिनों तक हर रोज गाय व कुत्ते को बेसन का लड्डू खिलाए तो यह भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधित समस्या दूर हो जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि कुत्ते को हर रोज लड्डू खिलाए, भूले नहीं।

इस उपाय से भाग्य का मिलता है पूरा साथ

दशहरे के दिन अपने हाथ में एक फिटकरी का टुकड़ा लें और उसे लेकर किसी सुनसान जगह पर लेकर चले जाएं। इसके बाद अपने इष्ट देवों का ध्यान करते हुए अपने ऊपर से सात बार उबारकर पीठ के पीछे फेंक दें। फेंकने के बाद बिना मुड़े घर आ जाएं और भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं। ध्यान रहे यह उपाय करते समय कोई आपको देखे न। ऐसा करने से भाग्य का पूरा साथ मिलता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *