<p>The post Fly ash Brick & benefits? | fly ash bricks price | fly ash bricks advantages | fly ash bricks manufacturing | फ्लाई ऐश ईंट क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है? first appeared on Anju Jadon News & Blogs.</p>
]]>फ्लाई ऐश ईंट (Fly ash Brick) का रंग सीमेंट के रंग जैसा होता है। क्योंकि इसमें राख जो काले रंग की होती है, पत्थर की डस्ट जो वो भी काली होती है साथ ही सीमेंट की मात्रा होती है और इसलिए इसे सीमेंट ब्रिक भी कहा जाता है। इसको बनाने के लिए सीमेंट और राख के मिश्रण को उचित दबाव के अनुसार बनाया जाता है।
इस प्रकार की ईंटों को बनाने के लिए कई सारे फार्मूलेशन का प्रयोग किया जाता है साधरणत: 55% फ्लाई-ऐश, 35% पत्थर की डस्ट या बालू और 10% सीमेंट कुछ फार्मूला में जिप्सम और लाइम का भी उपयोग में लिया जाता है। ये आम मिट्टी की ईंटों के समान सभी इमारत निर्माण गतिविधियों में बड़े पैमाने पर उपयोग किए जा सकते हैं, और इसमें मिट्टी की ईंटों के मुकाबले बेहतर गुण होते हैं।
प्राचीन समय से मनुष्य अपने घर-परिवार को सुरक्षित रखने के लिए घरों का निर्माण करता था जिसको बनाने के लिए वनस्पतियों और कच्ची मिट्टी का इस्तेमाल होता था लेकिन समय के साथ मानव समाज में हुए अनेक बदलावों ने घर बनाने की सामग्रीओ का भी आविष्कारक बदलाव हुआ।
मनुष्य मिट्टी के ईंटों के रूप में सांचे में डालकर और उसे भठ्ठो में पकाकर इस्तेमाल करने लगा, समय के साथ साथ ईंटों के आकारों में भी इजाफा हुआ। फिलहाल भारत में ईंटों के आकार भारतीय मानक कोड के अनुसार प्रचलन में है। इस प्रकार की ईंटों का लगभग सभी जगहों पर इस्तेमाल हो रहा है जिनको बनाने के लिए भठ्ठो का इस्तेमाल होता है जिसमें चिमनीयां लगी होती है जिनको चलाने के लिए अर्थात ईंटों को पकाने के लिए वनस्पतियों का भारी मात्रा में काटा जाना तथा चिमनीयो द्वारा प्रदूषण का होना तथा साथ ही खनन जैसी समस्या होना नए विकल्प का आविष्कार के रूप में तलाश शुरू हुईं।
इसी परिप्रेक्ष्य में माननीय उच्चतम न्यायालय ने सन् 2012 में अवैध खनन करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था ।खनन करने पर प्रतिबन्ध से मिट्टी के ईंट के विकल्प की तलाश शुरू हुई और विकल्प के रूप में
फ्लाई ऐश ईंट (Fly ash Brick) सामने आया। जिसको बनाने में कोई धुंआ नहीं निकलता है जिससे प्रदूषण नहीं होता है।
लगभग सभी महानगरों में आजकल फ्लाई ऐश ईंट (Fly ash Brick) का उपयोग मिट्टी के ईंटों की तुलना में ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है।
फ्लाई ऐश ईंट (Fly ash Brick) का उपयोग मिट्टी के ईंटों की तुलना में ज्यादा प्रयोग होने का कारण फ्लाई ऐश का किफायती, मजबूत और टिकाऊ होना है।
<p>The post Fly ash Brick & benefits? | fly ash bricks price | fly ash bricks advantages | fly ash bricks manufacturing | फ्लाई ऐश ईंट क्या है और इसकी विशेषताएं क्या है? first appeared on Anju Jadon News & Blogs.</p>
]]>