कैसे जाने आपकी हथेली में विदेश यात्रा का योग है, कि नही 

आज में सबके मनपंसद का टापिक लेकर आयी हूं विदेश यात्रा, सुनते ही मन में लडडू फूटने लगते है।
अगर आप विदेश यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आपकी चाहत पूरी हो सकती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपकी कुण्डली में विदेश यात्रा के योग मौजूद हों। वैसे आप चाहें तो अपनी हथेली देखकर भी यह जान सकते हैं कि आपकी किस्मत में विदेश यात्रा का योग है या नहीं। अगर यह योग बन रहे हैं तो निश्चित ही आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

videsh yatra ke upay -हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर भाग्य रेखा को काटते हुए हथेली के दूसरी ओर चन्द्र पर्वत पर जाए तो विदेश यात्रा का मौका प्राप्त होता है। यह रेखा जितनी स्पष्ट और गहरी होती है विदेश मे उतना ही अधिक समय रहने का मौका मिलता है। यह रेखा हल्की होने पर कम समय के लिए विदेश यात्रा का मौका प्राप्त होता है।

 

छोटी उंगली के नीचे से बुध पर्वत के पास से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत यानी अनामिका उंगली के नीचे तक आती है तो ऐसा व्यक्ति भी जीवन में बहुत सी विदेश यात्रा करता है। इन्हें जीवन में आसानी से सफलता नहीं मिलती है। अपनी मेहनत और लगन से जीवन में कामयाबी हासिल करते हैं।

चन्द्र पर्वत यानी हथेली के दूसरे हिस्से से कोई सीधी रेखा निकलकर शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के नीचे पहुंचती है तो ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय जन्मस्थान से दूर होता है। यह रेखा अगर शनि पर्वत पर कई शाखाओं पर बंट रही हो तो जीवन में कभी भी इन्हें धन की परेशानी नहीं होती है।

चन्द्र पर्वत पर त्रिभुज होना भी विदेश यात्रा का योग बनाता है। अगर आपके हाथों में इनमें से कोई भी चिन्ह है तो आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

दोष युक्त चन्द्र पर्वत और रेखाएं इच्छापूर्ति में रूकावाट होती हैं। चन्द्र पर्वत पर छोटी छोटी रेखाएं छोटी और कम लम्बी यात्राएं बताती हैं। यह यात्राएं देश-विदेश दोनों में हो सकती है। कलाई से चन्द्र पर्वत पर जाने वाली रेखाएं विदेश यात्रा बताती हैं।

अगर हमारी हथेली में मत्स्य (मछली) का चिन्ह है तो विदेश से धन मिलता है। चन्द्र पर्वत पर मत्स्य का चिन्ह विदेश से आय आने के संकेत देता है।

जीवन रेखा से निकलकर चन्द्र पर्वत की ओर जाने वाली रेखा हो तो व्यक्ति विदेश में व्यापार या नौकरी करता है। लेकिन आखिर में देश में वापस आ जाता है।

यात्रा रेखा में चतुष्कोण हो तो भी व्यक्ति विदेश जाकर बसता है। अगर ये रेखाएं निर्दोष और लंबी हो तो उसकी विदेश से आजीविका कमाने की लालसा पूरी होती है। दोषपूर्ण रेखाएं अड़चनें और परेशानियां बताती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *