diwali puja

Diwali 2022 Totke and Upay: दिवाली के दिन विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन किया जाता है। मान्यता है कि दीपावली के लिए लक्ष्मी पूजन से घर में धन और धान्य की कमी नहीं आती है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। कहा जाता है इनमें से एक या ज्यादा उपाय करने से दरिद्रता दूर होती है और घर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर आपके घर में भी धन नहीं टिकता है तो आप भी जान लीजिए दिवाली की रात किए जाने वाले उपाय-

1. अगर तमाम कोशिशों के बावजूद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो दिवाली की शाम लक्ष्मी पूजन के बाद या उसी समय थोड़ी चने की दाल लक्ष्मी जी पर छिड़कने के बाद इसे जम करके पीपल के पेड़ पर अर्पित करें। कहते हैं कि ऐसा करने से नौकरी की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी पढे – द‍िवाली पर करे ये अचूक टोटके, चमक जाएगी क‍िस्‍मत

इसे भी पढे – नीले फूल के अचूक टोटके, किस्मत बदल देंगे | neele phool ke totke in hindi

2. दिवाली की रात पांच सुपारी (साबुत), काली हल्दी, पांच कौड़ी गंगाजल से धोकर लाल कपड़े में बांधकर लक्ष्मी पूजन के समय चांदी की कटोरी या थाली में रखकर पूजा करें। दिवाली के दूसरे दिन इसे धन रखने वाली जगह पर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इसे भी पढे – दीपावली के दिन यह 21 टोटके से घर में साल भर धन की वर्षा होती रहेगी

3. कहते हैं किदीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में बरकत होती है।

इसे भी पढे – दशहरे पर करें टोटका, सालभर होगी सुख-शांति और समृद्धि की वर्षा

4. कहते हैं कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पूजन के समय लक्ष्मी जी को कमल गट्टे की माला पहनानी चाहिए।

इसे भी पढे – गणपति के चमत्कारों को खुद देखे इन टोटके से

5. दिवाली की शाम घर के आसपास किसी पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रहे कि दीपक जलाकर चुपचाप घर लौट आएं, मुड़कर न देखें।

6. धन लाभ के लिए दीवाली की रात सोने से पहले चौराहे पर तेल का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रखें पीछे पलटकर न देखें।

7. धन-सपंदा में वृद्धि के लिए दिवाली की रात तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाना चाहिए। अब इस पर महालक्ष्मी का ऐसा फोटो रखना चाहिए, जिसमें लक्ष्मी बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढे – Lal Kitab Upay, Lal Kitab ke Totke: जीवन में दरिद्रता लाता है कमजोर बुध, लाल किताब से जानें बुध को मजबूत बनाने के उपाय

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *